नाइजीरिया और चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र ने आय पर दोहरे कराधान के उन्मूलन और कर चोरी एवं कर परिहार (Tax Evasion and Avoidance) को रोकने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। रविवार को आयोजित इस वर्चुअल समारोह में नाइजीरिया के वित्त मंत्री श्री ताईवो ओयेडेले और हांगकांग के वित्तीय सेवा सचिव श्री क्रिस्टोफर हुई शामिल हुए। ओयेडेले ने इस समझौते को उनके आर्थिक संबंधों में एक मील का पत्थर बताया और एक पारदर्शी एवं निवेशक-अनुकूल कर प्रणाली के प्रति नाइजीरिया की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।